RMC NEWS: सहकारिता सप्ताह पर NCCF ने सफाई कर्मियों को बांटी फर्स्ट एड किट, स्वच्छता में योगदान को सराहा

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | चंदन पाठक

सहकारिता सप्ताह के मौके पर भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ की रांची शाखा ने एक सामाजिक पहल की है। संस्था ने रांची नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच प्राथमिक चिकित्सा किट का वितरण किया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिन-रात शहर को साफ रखने वाले सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, साथ ही समाज में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करना था।

कार्यक्रम के दौरान एनसीसीएफ रांची के शाखा प्रबंधक प्रिंस कुमार और वरिष्ठ सहकारिता सदस्य मनोज झा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा में इन कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। फर्स्ट एड किट मिलने पर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने संस्था का आभार जताया, वहीं एनसीसीएफ के अधिकारियों ने भविष्य में भी जनहित और सहकारिता से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *