
द जनसभा | टंडवा | गणेश प्रसाद
लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर टंडवा प्रखंड के प्रसिद्ध ग्राम सेरनदाग स्थित बड़की नदी के तट पर भव्य महागंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। सूर्योपासना लोक महापर्व के आखिरी दिन सुबह 6 बजे आयोजित होने वाली इस विशेष महाआरती को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए वाराणसी से आर्यन पांडेय महापंडा के नेतृत्व में विशेष आरती टीम सेरनदाग पहुंचेगी। बनारस की पारंपरिक शैली में होने वाली महागंगा आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
आयोजन समिति में सेरनदाग निवासी समाजसेवी होरिल कुमार साहू, सुरेश कुमार साहू, कामाख्या प्रसाद साहू, राहुल कुमार, पत्रकार मनीष राज सहित समस्त ग्रामवासी शामिल हैं।आयोजनकर्ताओं ने पोकला उर्फ कसियाडीह पंचायत के समस्त ग्रामवासियों एवं छठ व्रतियों से इस भव्य महागंगा आरती में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
