रांची/दिल्ली: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार से लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। केंद्र सरकार तानाशाही तरीके से देश को चला रही है। आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने आया हूं। भारत में तानाशाही शक्तियां लगातार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री प्रेस मीडिया से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्राचार के आरोपों के बाद, हिमंत बिस्व सरमा से लेकर अजीत पवार और छगन भुजबल तक, जो नेता इनके सामने झुक गए, उन्हें क्लीन चिट मिल गई। रही बात विपक्ष की, तो पहले इन्होंने विधायकों को खरीदा, पार्टियों को तोड़ा, सरकारों को गिराया, लेकिन उस के बाद भी, जो राजनैतिक दल एवं सरकारें झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें एजेंसियों द्वारा डराया- धमकाया जा रहा है, मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की जनता को यह फैसला करना है कि हमारा देश लोकतंत्र से चलेगा, या सभी विपक्षी दलों को कुचलती जा रही इस तानाशाही से।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
