उपायुक्त लातेहार के नाम से भी व्हाट्सएप्प पर बनाया गया FAKE अकाउंट

अपराध झारखंड रांची
Share Now

फेक अकाउंट बना कर अपराधी लोगों से मांग रहे पैसे

रांची: साइबर अपराधियों द्वारा राज्य के आइएएस अधिकारियों के नाम से व्हाट्सएप्प पर FAKE अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा के नाम से व्हाट्सएप्प पर FAKE अकाउंट बनाने के बाद साइबर अपराधियों ने उपायुक्त लातेहार श्रीमती गरिमा सिंह के नाम से भी FAKE अकाउंट बनाया है।

मोबाइल नंबर 7874086569 से बनाया गया है FAKE अकाउंट

साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से व्हाट्सएप्प पर FAKE अकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर पैसों की मांग कर रहे हैं। साइबर अपराधियों द्वारा अलग-अलग परिस्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग की जा रही है। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम पर किसी तरह का मैसेज आने और पैसों की मांग करने पर ट्रांजैक्शन ना करें और तुरंत REPORT करें।

जिला प्रशासन द्वारा फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *