सीएम चम्पाई सोरेन जाएंगे जेल ?

राजनीति
Share Now

शिबू सोरेन परिवार की कठपुतली नही बनें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन : बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर पोस्ट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पर निशाना साधा।

श्री मरांडी ने अपने एक्स पर लिखा कि चंपई सोरेन जी, इंडी ठगबंधन की रैली लोकतंत्र बचाने की नहीं बल्कि परिवारवाद, भ्रष्ट तंत्र और भ्रष्टाचारियों को बचाने की मुहिम है।

अफसोस है कि चंपई सोरेन पारिवारिक अंदरूनी महाभारत की परिस्थितिवश सोरेन परिवार की अनुकंपा पर मजबूरी में मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद इनके हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।

दिल्ली में स्वांग रचने से बेहतर होता कि वे झारखंड के छात्रों की समस्या का निदान करते, जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में धांधली करने वाले लोगों के साथ सख्ती बरतते, उन्हें जेल भेजते, राज्य के मरणासन्न कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उसे सुदृढ़ करते लेकिन वे भी हेमंत सोरेन के नक्शे कदम पर चलने की कसम खा रखे हैं।

यदि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने क्रियाकलापों में सुधार नहीं किया और उसी राह पर चलते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब उन्हें भी होटवार जाना पड़ सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *