रातू रोड में पीएम मोदी का रोड शो 10 नवंबर को

चुनाव झारखंड न्यूज़ रांची राजनीति
Share Now


पीएम के विजय संकल्प पर जनता लगाएगी मुहर

501 ब्राह्मण शंखनाद कर पीएम के विजय संकल्प को देंगे आशीर्वाद

मोदी जी के स्वागत के लिए उत्साहित हैं नागरिक: संजय सेठ


रांची: अगामी 10 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रातू रोड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे। इस रोड शो के कार्यक्रम की जानकारी को लेकर आज रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत में रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है। योजनाओं की सौगात के माध्यम से और झारखंड में विभिन्न अवसरों पर खुद आकर प्रधानमंत्री जी ने हमेशा स्नेह दिया है। अभी विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री 10 नवंबर रविवार को रांची में भव्य रोड शो करेंगे। शाम 4:00 बजे से यह रोड शो ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट, रातू रोड चौक पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास के क्षेत्र से 20 हजार से अधिक बाइक सवार रांची आएंगे।


रांची से बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के समीप की गई है। इसके अतिरिक्त पारंपरिक छऊ नृत्य के माध्यम से कलाकार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। 501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को अपना आशीर्वाद देंगे। वहीं अलग-अलग स्थान पर, विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। सिख समाज भी पीएम के अभूतपूर्व स्वागत को तैयार है। पूर्व में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत रांची की जनता ने ऐतिहासिक रूप से किया है। एक बार फिर रांची की जनता और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक और उत्साहित हैं।


श्री सेठ ने कहा कि रातू रोड के नागरिक स्वतः अपने घरों को सजा रहे हैं। कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था हो रही है। रक्षा राज्य मंत्री ने रांची सहित रातू रोड के नागरिकों से यह आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री के स्मृति में यह रोड शो और उनका अभिनंदन ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी कार्य करें। अपने-अपने घरों को बंदनवार से सजाएं। घरों के सामने रंगोली बनाएं ताकि प्रधानमंत्री यहां से अभिनंदन की अमिट छाप लेकर दिल्ली लौटें। श्री सेठ ने कहा कि इस रोड शो में रांची की जनता प्रधानमंत्री को यह आश्वस्त कर देगी कि पूरा झारखंड डबल इंजन की सरकार बनाने को तैयार है। इस डबल इंजन की सरकार के वाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन और रोड शो को लेकर रातू रोड के नागरिक, रेहड़ी पटरी वाले सहित हर वर्ग प्रसन्न हैं। इस पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष  वरुण साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भास्कर और हरविंदर सिंह बेदी मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *