झारखंड में प्रेमिका के घोखा देने से आहत एक युवक ने प्रेमिका के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. घटना धनबाद के टुंडी की है. इस खबर की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं प्रेमिका से पूछताछ कर रही है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ मेला घूमना चाहता था. उसने दो टिकट भी ली. लेकिन जब मेले में जाकर प्रेमिका को कॉल किया तो देखा सामने उसकी प्रेमिका किसी और लड़के के साथ थी. जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ. इसके बाद युवक प्रेमिका के घर पहुंचा और अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया. वती वर्तमान में टुंडी में अपने नाना के यहां रह रही थी.मृतक गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड निवासी प्रेमी टुंडी था पिछले छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
