रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव स दूर किए जाने के हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. मंजूनाथ ने स्पेशल लीव पीटिशन दायर कर की है जिसपर छह दिसंबर को सुनवाई होगी.
मामला 6 दिसंबर 2021 का है उस समय निर्वाचन आयोग ने देवघर के उपायुक्त पद से मंजूनाथ को हटाने तथा उन्हें चुनाव कार्य में नहीं लगाने का आदेश जारी किया था. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया गया था
दरअसल, मंजूनाथ भजंत्री के मामले में चुनाव आयोग की ओर से याचिका दायर की गई थी दायर याचिका को 23 दिसंबर को स्वीकार करते हुए एकल पीठ के आदेश को निरस्त कर दिया था साथ ही मंजूनाथ के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया था. इसके खिलाफ मंजूनाथ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी थी. जिसपर आईएएस के खिलाफ फैसला आया. जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
