लोकहित अधिकार पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

लोकहित अधिकार पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

झारखंड
Share Now

आज 29 सितम्बर को प्रेस क्लब राँची में लोकहित अधिकार पार्टी की एक प्रेस वार्ता सम्पन्न हुई. उक्त मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता जी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया. हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हजारी प्रसाद साहू, भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जयराम पासवान, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए महेश पहाड़िया, पांकी विधानसभा क्षेत्र के लिए विश्वनाथ साहू, जामा विधानसभा क्षेत्र के लिए अनिल टुडू, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के लिए पवन तिग्गा, दुमका विधानसभा क्षेत्र के लिए रोनाल्ड मुर्मू और धनवार विधानसभा क्षेत्र के लिए अकलेश्वर साहू का नाम घोषित किया गया है. गुप्ता ने कहा कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी किया जाएगा.

प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि सहारा इंडिया समेत कई नन बैंकिंग कम्पनियों में डूबा हुआ धनराशि ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों को ब्याज सहित अविलम्ब भुगतान हो. इसके लिए कल 30 सितम्बर को रांची राजभवन के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया जाएगा. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महासचिव सतीश गाँधी , प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू और प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने भी अपने विचार रखें.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *