रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुझाव
रांची: झारखंड में फसलों की निगरानी के लिए सैटेलाइट डाटा का प्रयोग हो, इसे लेकर रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।
अपने लिखे पत्र में श्री सेठ ने मुख्यमंत्री को बताया है कि मध्य प्रदेश की सरकार फसलों की निगरानी के लिए सैटेलाइट डाटा का प्रयोग कर रही है। इसके उपयोग से खेती युक्त स्थानों में प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी परिस्थिति में फसलों की निगरानी आसान हो रही है। इसके साथ ही फसल बीमा दावा और उसके भुगतान में भी गड़बड़ी नहीं होती है। पूरी कृषि व्यवस्था में पारदर्शिता बरती जाती है।
श्री सेठ ने कहा कि इस तर्ज पर अब राजस्थान की सरकार में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों को फसलों की निगरानी और उसके बीमा संबंधी भुगतान के लिए कई बार बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार किसान अपने ही भुगतान के लिए बहुत परेशान हो जाते हैं।
ऐसे में सैटेलाइट से फसलों की निगरानी की यह व्यवस्था न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि सरकार के लिए भी बहुत राहत देने वाली साबित होगी।
इससे फसलों के उत्पादन और उसके भुगतान में भी पारदर्शिता बढ़ेगी। श्री सेठ ने मुख्यमंत्री से कहा है कि किसान और राज्य हित में इस दिशा में कार्य किया जाए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
