हमारे बारे में

Share Now

क्या है दी जन सभा

दी जन सभा झारखण्ड का एक मात्र क्षेत्रीय वेब समाचार पोर्टल है. जो गाँव घर की जमीनी मुद्दों, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, बाल अधिकार और किसानों सहित हाशिये पर रहने वाले वर्गों के मुद्दों को जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की मीडिया द्वारा नजर अंदाज कर दिया जाता है वैसे मुद्दों को दी जन सभा ठेठ झारखंडी अंदाज में भौकाली तरीके से मुखरता के साथ कहने का काम करता है.

क्या है हमारा यूएसपी

‘दी जन सभा’ हर खबर के पीछे नहीं भागता. मगर जो खबर करता है, उसमे नया एंगल लेकर आता है. और यह ताम झाम वाली कोई ख़बरें नहीं करता. सोशल जस्टिस, खोजी पत्रकारिता, लिंग, जाती को लेकर प्रोग्रेसिव और एग्रेसिव है.

दी जन सभा की ताकत और खासियत है इसकी भाषा. खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे , नौजवान, बुजुर्ग जिस क्षेत्रीय भाषा में बात-चित करते हैं. ये खबरों को बिलकुल वैसे कहने और लिखने की कोसिस करती है. इससे न्यूज पढ़ने वाला उस खबर में अपनत्व फील करता है.

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry