'भाजपा को गरीबों नहीं पूंजीपतियों की चिंता'

‘भाजपा को गरीबों नहीं पूंजीपतियों की चिंता’

झारखंड
Share Now

अपना घर संभल नहीं रहा है और दूसरों की पीठ थपथपा रहे हैं. गरीबों के लिए पैसा नहीं है लेकिन अरबपतियों के पैसे माफ हो रहे है. ये कहना है झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का. शनिवार को खेलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर सीएम हेमंत ने जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा गिद्ध की तरह बीजेपी नेता झारखंड में मंडरा रहे हैं. मंईयां योजना के तहत एक हजार रुपए देने से विपक्ष को सांप सुंघ गया है.

‘गांव से चलने वाली है हेमंत की सरकार’

सीएम ने आगे कहा पीएम ने वादा किया था कालाधन लाकर सभी के खाते में 15-15 लाख देंगे. लेकिन उल्टे झारखंड के गरीबों के हिस्सों के पैसे भाजपा शासित प्रदेशों को दे दिया. लेकिन यहां की सरकार गरीबों की स्थिति बेहतर करने के लिए सरकार ने बेहतर कार्य किया. बड़े-बड़े अफसर भी गांव-गांव जाकर लोगों का कल्याण कर रहे हैं. लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है. झारखंड पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां विधवा और वृद्धों को भी पेंशन मिलता है इसलिए मैं कहता हूं हमारी सरकार रांची से नहीं गांव से चलने वाली सरकार है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *