जेएमएम का अर्थ ‘जमीन मारो मोर्चा’ : अजय आलोक

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now


राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे

नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में जीतेंगे


रांची: प्रदेश भाजपा  कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि जेएमएम का सही अर्थ “जमीन मारो मोर्चा” है और इनकी सरकार के पूर्व मुखिया आज जेल में बंद हैं और इनको उम्मीद है कि इनको सहानुभूति मिलेगी लेकिन भ्रष्टाचार से जनित किसी नेता को इस देश ने सहानुभूति नही दी है। अजय आलोक ने कहा कि क्या दोष है झारखंड की जनता का? यहां की जनता ने एक आदिवासी मुख्यमंत्री को चुना और वही मुख्यमंत्री आदिवासियों की 8.5 एकड़ जमीन को कब्जा करके बैठे हुए है।उन्होने कहा कि यह सिर्फ एक मामला है, झारखंड में ऐसा न जाने कितने मामले होंगें?

आगे उन्होने कहा कि झारखंड राज्य को बनाने के लिए बहुत सारे लोगो ने कुर्बानियां दी है लेकिन इस राज्य को न बनने देंने के लिए भी जमीन मारो मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन ने सौदा किया और अलग राज्य के संस्थापना में लालू प्रसाद जी के साथ मिलकर देर किया। 1992 में कैश फ़ॉर वोट वाला घूस का पैसा इनलोगों ने अपने खाता में लिया।


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे। उन्होने कहा कि हम गढ़ते हैं इसलिए हम जनता के दिल मे बसते हैं। झारखंड, छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश सहित तमाम राज्यों की जनाकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रहे हैं जिसके कारण आज सुदुरवर्ती इलाके की आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनाई गई हैं। इससे पहले एक दलित समाज से आने वाले रामनाथ कोविंद भी देश के राष्ट्रपति बनाये गये थे।


उन्होनें कहा कि देश में राजनीतिक दृष्टिकोण से यदि कोई भूकंप लाने वाले हैं तो वो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं जिसके परिणास्वरुप देश में समाज अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति आगे आकर एड्रेस कर रहा है।

उन्होने कहा कि बाबूलाल मरांडी इस राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने जिनके कार्यकाल को राज्यवासी अभी तक भूल नही पाये हैं।

उन्होने कहा कि अर्जुन मुंडा का कार्यकाल हो, रघुवर दास जी का कार्यकाल हो इनके कार्यकाल में  बनाई ग ईं सडकों से पता चलता है कि भाजपा की सरकार में विकास कार्य कितना हुआ है।

उन्होने कहा कि ये झारखंड मुक्ति मोर्चा नही “जमीन मारो मोर्चा” है। उन्होने कहा कि एसएआर कोर्ट आदिवासियों के लिए स्पेशल रेगुलेशन कोर्ट बनाके अपने ही अधिकारियों की नियुक्ति करवाके उस कोर्ट से अपनी ही जमीन के मामले में फैसला करवाते रहे। और आज ये लोग कहते है केंद्र सरकार तंग कर रही है।

उन्होने कहा कि चोरी करेंगे, भ्रष्टाचार करेंगे करोड़ो रुपया गरीब -आदिवासियों की जेब पर डाका डालकर ये लोग लूट मचाये हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के यहां ईडी कार्यवाई में 350 करोड़ रुपया नकद बरामद हुआ, ये रुपया कहां से आता है? जब इस पर सवाल उठते हैं तो ये कहते हैं कि केंद्र सरकार परेशान कर रही है। कोई परेशान नही कर रहा है, इनलोगों का कुकर्म इन्हें परेशान कर रहा है।  राज्य की जनता इस चुनाव में जवाब देगी। लोकसभा चुनाव में भी और राज्य की आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता जवाब देगी।

उन्होने कहा कि  बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में झारखंड में विधानसभा चुनाव में वापस पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। “जमीन मारो मोर्चा” को राज्य की जनता बर्दाश्त नही करेगी और इन्हे कहीं से भी सहानुभूति मिलने वाली नही है।

उन्होने कहा कि झारखंड के लिए हमारा नारा है कि “हमने बनाया है, हम ही गढ़ेंगे। वाजपेयी जी ने बनाया, मोदी जी गढ़ेंगे, बाबुलाल जी आगे बढ़ाएंगे।” झारखंड में जो भ्रष्टाचार चल रहा है, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आँखें बंद नही करेंगे। उन्हें कोई आलोचना की परवाह नही है, एक भी भ्रष्टाचारी नही बचेगा, कोई कार्रवाई नही रुकेगा। चुनाव के बाद भी कार्यवाई चलते रहेगी। जनता की कमाई का एक- एक पैसा या तो खुद लौटा दें या जांच एजेंसी खुद वसूल कर देश के खजाना में डालेगी। और भ्रष्टाचारी की जिंदगी सलाखों के पीछे बीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *