एचईसी में श्रम कानुन का पालन हो: कैलाश यादव

रांची
Share Now

रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी एवं एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव ने एचईसी प्रबंधन को आगाह किया है कि अविलंब सप्लाई कर्मियों को प्लांट के अंदर जाने का आदेश जारी कर श्रम कानून का पालन करे। एचईसी कर्मियों को 22 महीना का बकाया वेतन एक साथ निर्गत करे और मासिक वेतन नियमित करने का ऑर्डर निकाले अन्यथा श्रम कानून के उलंघन करने के खिलाफ एचईसी प्रबंधन के सर्वोच्च पदाधिकारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

श्री यादव ने कहा कि वर्षो से मजदूरों के साथ शोषण हो रहा है बीजेपी के तमाम सांसद और देश के प्रधानमंत्री ऐसे गंभीर विषयों पर चुप है। निश्चित रूप से जनविरोधी मजदूर विरोधी सरकार के खिलाफ राजद द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम किया जाएगा।
इस गंभीर विषयों को लेकर सोमवार को राजद का एक विशिष्ट शिष्टमंडल एचईसी के कार्मिक निदेशक से मिलकर वार्ता करेगा। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *