झारखंड में 9 सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट है. इस सीट पर झारखंड बंटवारें के बाद से समीकरण लगातार बदलते रहा है. पिछले चार विधानसभा में 2009 को छोड़कर यहां की अधिकतर सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा है. वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया है.
कांग्रेस जीतने के लिए संघर्ष करती रही है
बिहार से अलग होने के बाद झारखंड में चार विधानसभा चुनाव हुआ. तीन चुनावों में भाजपा यहां की सीटों पर अपनी मजबूत पकड़ बना पाई. जबकि एक चुनाव में मात्र दो सीट पर सिमट गई. 2005 के चुनाव में बीजेपी चार सीट पर जीत दर्ज की तो 2009 के चुनाव में बीजेपी का जनाधार घटना और दो सीट पर सिमट कर रह गई. हालांकि 2014 में मजबूती से वापसी करते हुए बीजेपी ने पांच सीटें जीती. 2019 में सीट बढ़कर छह हो गई. इन सीटों पर पकड़ बनाने के लिए कांग्रेस आज भी संघर्ष कर रही है.
2005 में चार सीट पर जीत दर्ज
2005 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 9 सीट में बीजेपी चार सीट पर जीत दर्ज की. सिमरिया से उपेंद्र नाथ दास, चतरा से सत्यानंद भोक्ता, जमुआ से केदार हाजरा और कांके से रामचंद्र बैठा ने बीजेपी से जीत दर्ज की. वहीं दो सीट जदयू के खाते में गया जिसमें देवघर से कामेश्वर नाथ दास और छत्तरपुर स राधाकृष्ण किशोर. जबकि दो सीट पर झामुमो के खाते में गई जिसमें चंदनक्यारी से हारु रजवार और जुगसलाई से दुलाल भुईंया विधायक बने थे.
2009 के चुनाव में राजद के हिस्से तीन सीट आई. जिसमें देवघर से सुरेश पासवान, चतरा से जनार्दन पासवान और जमुआ से चंद्रिका महथा ने जीत दर्ज की. वहीं आजसू को दो सीट चंदनकियारी उमाकांत रजक और जुगसलाई से रामचंद्र सहिस ने जीत दर्ज की. भाजपा दो सीट पर सिमट गई उसमें कांके से रामचंद्र बैठा और लातेहार से बैधनाथ राम ने जीता. जबकि जेवीएम को एक सीट मिली समरिया से जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने जीत दर्ज की. जबकि जदयू से छत्तरपुर के सुधा चौधरी ने जीत दर्ज की.
2014 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नौ सीटों में पांच पर जीत दर्ज की.इस चुनाव में दलितों ने झामुमो और राजद, कांग्रेस को पूरी तरह नकार दी. इन पार्टियों का खाता भी नहीं खुला. भाजपा पांच सीट जिसमें देवघर से नारायण दास, चतरा से जयप्रकाश सिंह भोक्ता, जमुआ से केदार हाजरा, कांके से जीतू चरण राम और छत्तरपुर से राधाकृष्ण किशोर ने जीत दर्ज की. जेवीएम ने तीन सीट पर जीत दर्ज की जिसमें सिमरिया से गणेश गंझू, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी, और लातेहार से प्रकाश राम विधायक बने. वहीं आजसू ने एक सीट पर जीत दर्ज की. जुगसलाई जहां से रामचंद्र सहिस विधायक बने.
2019 के चुनाव में बीजेपी छह सीटों पर जीत दर्ज की. जिसमें देवघर से नारायण दास, सिमरिया से किशुन दास, जमुआ से केदार हाजरा, अमर कुमार बाउरी, कांके से समरी लाल जबकि छतरपुर से पुष्पा देवी की जीत हुई. झामुमो को दो सीट मिली जिसमें जुगसलाई से मंगल कालिंदी और लातेहार से वैद्यनाथ राम. राजद को एक सीट सत्यानंद भोक्ता ने जीत दर्ज की.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
