झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां सीट का बंटवारा कर चुकी है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर चुकी है बाकि बची पार्टी में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हो पाई है. इस बीच दल-बदल की राजनीति जोरों-शोरों से चल रही है. 18 अक्टूबर को भाजपा विधायक केदार हाजरा और आजसू पार्टी के उमाकांत रजक ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. वहीं अब भाजपा नेता बास्को बेसरा ने भी भाजपा का साथ छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए. इसकी जानकारी जेएमएम ने ट्वीट कर दी है.
झामुमो ने ट्वीट कर लिखा है कि बास्को बेसरा ने भाजपा छोड़ा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झामुमो ने स्वागत किया.
इतना जो झारखंड भाजपा का विकेट गिर रहा है @yourBabulal जी सिर्फ दल बदलू कप्तान ही अब बचेगा क्या सिर्फ भाजपा में. उपर पलटी मार ढेरो। जय जय झामुमो, जय झारखंड
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
