
चतरा/ टंडवा: टंडवा थाना प्रभारी के रूप में शुक्रवार को अनिल उरांव ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान निवर्तमान थाना प्रभारी उमेश राम ने बुके देकर उनका स्वागत किया और अपना पदभार सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी श्री उरांव ने कहा कि थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा आम जनों को पुलिस से जो अपेक्षा है उसे पूरा किया जाएगा.
उन्होंने ग्रामीणों व पीडितों से अपील किया कि बिचौलिए से सावधान रहे और जनता अपने काम के लिए स्वंय उनसे मिले.
जनता की सेवा के लिए वे 24 घंटे तत्पर रहेंगे. मौके पर कई एस आई समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
