राहुल गांधी भारतीय राजनीति के “मिस्टर लायर” साबित हो रहे हैं : प्रतुल शाहदेव

अभी अभी झारखंड
Share Now

रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति में खुद को “मिस्टर लायर” के रूप में खुद को स्थापित कर रहे हैं। झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत बन चुकी है। पहले आरोप लगाते हैं और जब आरोप गलत सिद्ध होता है तो माफी मांग कर चुपके से निकल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी “चौकीदार चोर है” जैसा आपत्तिजनक और झूठा नारा देकर देश के प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की। सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद उनको माफी मांगनी पड़ी थी। फिर उन्होंने बिना किसी प्रमाण के यह तक कह दिया कि “आरएसएस ने गांधी जी की हत्या की”, जो अदालत में झूठा सिद्ध हुआ और उन्हें फिर माफी मांगनी पड़ी।

प्रतुल ने कहा कि चीन की घुसपैठ को लेकर भी उन्होंने बार-बार झूठ फैलाया, जबकि हमारी सेनाएं सीमा पर पूरी मजबूती से तैनात हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने भी अपनी टिप्पणी में कहा कि एक सच्चे देशभक्त को इस तरह की भाषा नहीं बोलनी चाहिए। राहुल गांधी देश की सेना का मनोबल गिराने की कोशिश लगातार करते रहे हैं। दिवंगत नेता अरुण जेटली के बारे में उन्होंने झूठी बात कह दी कि वह उनको कृषि कानून लेकर धमका रहे थे। जबकि कृषि कानून आने के पहले ही अरुण जेटली जी का देहांत हो चुका था।

प्रतुल शाहदेव ने यह भी कहा कि अब नवीनतम उदाहरण में राहुल गांधी ने यह कहकर कि “चुनाव आयोग वोट चुरा रहा है”, देश के लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संस्था पर प्रश्नचिह्न लगाया है। यह बेहद शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना है। प्रतुल ने कहा राहुल गांधी सक्षम जगह पर सबूत पेश करके अपनी बातों को नहीं रखेंगे। सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस करके माहौल को बिगड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के लिए फ्रॉड जैसे शब्द का प्रयोग किया जो प्रतिपक्ष के नेता को कतई शोभा नहीं देता।राहुल गांधी ने तो चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों तक को धमका दिया कि जब उनकी सरकार आएगी तो सबको देखा जाएगा। प्रतिपक्ष के नेता का यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *