8 सितंबर से जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

8 सितंबर से जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

झारखंड
Share Now

8 सितंबर से न्यू भुसूर स्पोर्टिंग क्लब में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का पांचवां सत्र खेला जाएगा.
इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़की दोनों हिस्सा ले सकते हैं. इस प्रतियोगिता में टीम को न्यू भुसूर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पुरस्कार के रूप में बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2 लाख 21 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 171000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिये जायेंगे. 25000 रुपये का पुरस्कार जो नकद या चेक से दिया जाएगा.

प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए देना होगा शुल्क

प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए लड़कों के टिम को नए भुसुर स्पोर्टिंग क्लब को शुल्क के रूप में 23,500/- रुपये का भुगतान करना होगा. वही बालिका वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए समिति ने प्रथम पुरस्कार ₹35000 और द्वितीय पुरस्कार ₹25000 रखा है. ग्राम प्रधान राजेश टोप्पो की अध्यक्षता में न्यू भुसूर स्पोर्टिंग क्लब में बैठक कर इसकी जानकारी दी गई. इस दौरान वहां पुष्पा तिर्की मुखिया, रितेश उराँव पर्व प्रमुख, राजेश टोप्पो ग्राम मुखिया, वार्ड सदस्य रुही टोप्पो महादेव मुंडा, सुशील उराँव, रतनी टोप्पो, राजेंद्र ठाकुर, अजीत टोप्पो, तारा टोप्पो, अमित टोप्पो, गोविंद उराँव, सुकरा उराँव, अन्य सदस्य उपस्थित थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *