सीएम हेमंत ने दिए जांच के आदेश

उत्पाद सिपाही भर्ती क्यों बन रहा मौत की रेस ?, सीएम हेमंत ने दिए जांच के आदेश

झारखंड
Share Now

झारखंड में आबकारी कांस्टेबलों भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट के दौरान लगातार अभ्यर्थियों की मौत हो रही है. मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर 12 हो गई है. रविवार को अभ्यर्थियों की संख्या 11 थी लेकिन सोमवार को इस दौड़ में एक और अभ्यर्थी दीपक कुमार पासवान की मौत हो गई. दीपक कुमार पासवान पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव का रहने वाला था. 28 को चियांकी हवाई अड्डा पलामू में दौड़ के दौरान दीपक बेहोश होकर गिर पड़ा था. जिसे रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई.

अभ्यर्थियों की होती मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

सिपाही भर्ती परीक्षा में लगातार मौत पर विपक्ष झारखंड सरकार पर हमलावर है अब इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने ऐक्शन लेते हुए गहन जांच करने का निर्देश दिया है. मामले को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अभ्यर्थियों की लगातार हो रही मौत पर चिंता जताते हुए कहाकि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सीएम ने इस मामले में गहन जांच का आदेश दिया है. हमने सभी मामले में यूडी केस दर्ज किए है सभी अभ्यर्थियों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मौतें बीमारी के कारण हो रही ह या व्यवस्था में कमी के कारण, या कुछ ऐसा सेवन किया है जिससे यह घटना घटी है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *