लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत अहले सुबह 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां देवघर से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से जा टकराई। इस घटना में 5 कांवरियों की मौत हो गई है। इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत ने दुख जताया है। उन्होंने ऐक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया है। साथ ही परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने पोस्ट कर लिखा है कि लातेहार के बालूमाथ में हादसे में 5 कांवरियों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवगंत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। हादसे में घायल लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आपको बता दें कि देवघर से लौट रहे कांवरियों की कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी थी। इस घटना में पांच कांवरियों की मौत हो गयी है। जबकि कई कांवरिया घायल हो गए। दरअसल बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटांड़ और आसपास के गांव के रहने वाले लोग एक सवारी गाड़ी रिजर्व कर देवघर बाबा धाम गए हुए थे। पूजा पाठ करने के बाद सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बालूमाथ थाना क्षेत्र के टमटम टोला के पास गुरुवार की सुबह 3 बजे के लगभग अचानक सवारी गाड़ी 11000 वोल्ट वाले बिजली के पोल से जा टकराई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
