झारखंड: स्पीकर ने 17 विधायकों को किया निलंबित, जानें क्यों?

झारखंड राजनीति
Share Now

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया. लगातार हंगामे के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा नहीं हो सकी. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहते हुए कार्यवाही स्थगित कर दी कि विपक्ष नहीं चाहता कि सदन सुचारू रूप से चले. पांचवें दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही. विपक्षी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यवाही शुरू होने से पहले ही वह वेल में बैठ गये. स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए 17 विधायकों को शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक कार्यवाही से निलंबित कर दिया.वहीं इस कार्रवाई के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में अघोषित इमरजेंसी है. स्पीकर ने मर्यादा का हनन किया है. लोकतंत्र की हत्या दिनदहाड़े स्पीकर ने की है. हंगामे के बीच सदन को एकबार फिर स्थगित कर दिया गया है.

इन्हें किया गया निलंबित –

आलोक चौरसिया
किशुन दास
कुशवाहा शशिभूषण मेहता
समरी लाल
अनंत ओझा
राज सिन्हा
नारायण दास
केदार हाजरा
कोचे मुंडा
अमित मंडल
बिरंची नारायण
पुष्पा देवी
नीरा यादव
अपर्णा सेनगुप्ता
सी पी सिंह
भानु प्रताप शाही
रणधीर सिंह

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *