NTPC नॉर्थ करणपुरा प्रबंधन ने पाइप कन्वेयर में स्थापित 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर आम जनता के लिए चेतावनी जारी की है।

द जन सभा | टंडवा| चतरा
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा प्रबंधन ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर एक जरूरी चेतावनी जारी की है। प्रबंधन ने बताया है कि पाइप कन्वेयर में 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन चालू हालत में है। ऐसे में इसके संपर्क में आने से बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है। इसलिए लोगों को इस जगह पर जाने के दौरान खास सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा है कि पाइप कन्वेयर को छूने या उस पर चढ़ने की गलती बिल्कुल न करें। इसके आसपास बेवजह घूमने से भी बचें। खासकर स्थानीय ग्रामीणों, राहगीरों और बच्चों को इस खतरे से दूर रखना जरूरी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में लोगों से पाइप कन्वेयर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही सुरक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करने को कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के आसपास जरा सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसलिए एनटीपीसी प्रबंधन की इस चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। स्थानीय लोगों से अपील है कि वे अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों को पाइप कन्वेयर के पास जाने से रोकें और उन्हें इसके खतरे के बारे में बताएं। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा प्रबंधन ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने को कहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
