लोकहित अधिकार पार्टी का वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन नौ जनवरी को पतरातु में

अभी अभी झारखंड
Share Now

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने पतरातु वैली पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया

रांची: लोकहित अधिकार पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा भरने के उद्देश्य से आगामी 9 जनवरी को पतरातु में वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने पतरातु वैली पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, कपिल साहू, परमेश्वर प्रसाद,रांची जिला अध्यक्ष अशोक राम, राहुल यादव, गणेश साहू, अजीत साहू, अश्विन राज, राजा कुमार शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय, वैचारिक मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष की दिशा तय की जाएगी। लोकहित अधिकार पार्टी जनता के अधिकारों के लिए निरंतर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि पतरातु सम्मेलन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की नीतियां गांव-गांव तक पहुंचेंगी। यह सम्मेलन आने वाले समय में जनआंदोलनों को और धार देने का काम करेगा। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *