रांची। युवा सामाजिक संगठन जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) के बहुप्रतीक्षित एवं भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में जेसीआई कार्यालय, लाइन टैंक रोड में ‘एक्सपो ऑफिस’ का भव्य उद्घाटन किया गया। बहुचर्चित यह मेला अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठानों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नए कार्यालय की शुरुआत के साथ ही इस वर्ष के एक्सपो उत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन का काउंट डाउन भी शुरू हो गया है।
इस अवसर पर एक्सपो उत्सव 2026 के चीफ को-ऑर्डिनेटर जेसी सीए प्रशांत पटोडिया, चीफ को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबड़ेवाल एवं जेसी सौरव नरेड़ी तथा एक्सपो कोषाध्यक्ष जेसी दीपक पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त की।
समारोह के दौरान जेसीआई रांची के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, उद्घाटन के संयोजक जेसी सुमीत केडिया एवं जेसी शुभम साबू, पूर्व अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया एवं जेसी विजय पटेल सहित संस्था के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
