वेदांत एसेट लिमिटेड ने रांची में लॉन्च किया ‘छोटी एसआईपी’ ऐप

कारोबार झारखंड झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

अब मात्र 100 रुपए से म्यूचुअल फंड में कर सकेंगे निवेश

दैनिक और मासिक एसआईपी की भी सुविधा

रांची: झारखंड की वित्तीय सेवा कंपनी वेदांत एसेट लिमिटेड ने रांची के होटल कैपिटल हिल में आयोजित एक समारोह में अपने म्यूचुअल फंड निवेश प्लेटफॉर्म ‘छोटी एसआईपी’ ऐप का शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म आम लोगों के लिए म्यूचुअल फंड निवेश को अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में कंपनी की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से निवेशक मात्र 100 से दैनिक अथवा मासिक सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं।
‘छोटा निवेश, बड़ी उड़ान’ के विचार पर आधारित ‘छोटी एसआईपी’ का उद्देश्य छोटी बचत को नियमित निवेश की आदत से जोड़ना और उन लोगों तक म्यूचुअल फंड निवेश की पहुंच बढ़ाना है, जो अब तक जानकारी की कमी, भाषा संबंधी कठिनाइयों या निवेश की न्यूनतम राशि को लेकर बनी धारणाओं के कारण इससे दूर रहे हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की 574 से अधिक म्यूचुअल फंड योजनाएं उपलब्ध हैं। निवेशक डब्लूडब्लूडब्लू.वेदांतएमएफ.कॉम व छोटी सीप एप्प के माध्यम से प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर वेदांत एसेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ललित त्रिपाठी ने कहा कि म्यूचुअल फंड और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में वर्षों के अपने अनुभव के दौरान मैंने महसूस किया कि बड़ी संख्या में लोग निवेश करना चाहते हैं, लेकिन छोटी राशि से शुरूआत करने के लिए उन्हें सरल और सुविधाजनक माध्यम की आवश्यकता होती है। इसी सोच से ‘छोटी एसआईपी’ की परिकल्पना सामने आई। हमारा उद्देश्य है कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार छोटी-छोटी बचत को नियमित रूप से निवेश कर सकें और अपने वित्तीय लक्ष्यों की दिशा में कदम बढ़ा सकें। मात्र 100 रुपये की राशि से शुरुआत करने की सुविधा निवेश को आम लोगों के और करीब लाने का प्रयास है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कि छोटी एसआईपी’ केवल निवेश करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह निवेशकों को अधिक जानकारीपूर्ण निर्णय लेने में सहायता देने के लिए भी तैयार किया गया है। ऐप पर निवेश की ‌स्विधा के साथ पोर्टफोलियो ट्रैकिंग, लक्ष्य आधारित निवेश और विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के प्रदर्शन की तुलना जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से निवेशक अपने निवेश की स्थिति पर नजर रख सकते हैं, अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुरुप योजनाओं का मूल्यांकन कर सकते हैं और सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुविधाओं को जोड़कर उपयोगकर्ता अनुभव को और बेहतर बनाने की कंपनी की योजना के बारे में भी बताया।

ज्ञात हो कि कंपनी की ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति ‘छोटी एसआईपी’ को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वेदांत एसेट लिमिटेड झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 700 से अधिक ग्रामीण बिक्री केंद्रों तथा 531 सक्रिय बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट आउटलेट के माध्यम से वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी बैंक ऑफ इंडिया और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की कॉरपोरेट बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट है। अपने वितरण नेटवर्क के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों तक निवेश संबंधी जानकारी और सहायता पहुंचाना है। इस अवसर पर वेदांत एसेट लिमिटेड के विवेक झा, रमेश श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, सुबेश कुमार, स्मिता मित्रा सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि और अनेक निवेशक उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *