2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे चंपई सोरेन?

झारखंड
Share Now

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ही चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम चंपई सोरेन सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे है. हालांकि हेमंत ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन को मंत्री पद दिया है लेकिन वो मंत्री पद से खुश नहीं है. कहा जा रहा है कि चंपई सोरेन जल्द ही पार्टी के कुछ विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक चंपई सोरेन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है बीजेपी में शामिल होने के सवालों पर वह कन्नी काटते नजर आए हैं.

चंपई ने बीजेपी में शामिल होने के सवालों पर साधी चुप्पी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरायकेला में भाषण देते हुए चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन का नाम लिया है जिसके बाद अटकलों का बाजार गरम है. चंपई के भाषण में हेमंत सोरेन का नाम न लेना कई सवालों को जन्म देता है. जब चंपई से इसको लेकर सवाल किया गया तो वे टाल गए, बाद में कहा कि अभी भी राजनीतिक जीवन बहुत लंबा है क्या होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है. इसके बाद से कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों के साथ चंपई जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं. भाजपा भी उनके कार्यकाल की कभी आलोचना नहीं की, उन्हें एक बेहतर सीएम के तौर पर देखते हैं, जिसके बाद कहा जा रहा है कि झारखंड में भाजपा सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी.

जमीन घोटाले मामले में हेमंत के जेल जाते ही सीएम बने थे चंपई

बता दें कि जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन के जेल जाते ही झारखंड की कमान चंपई सोरेन को सौंप दी गई थी हालांकी ज्यादा दिन तक चंपई सीएम पद पर काबिज नहीं रहे, 5 महीने तक सीएम पद काबिज रहने के बाद उन्हें यह पद छोड़नी पड़ी. जेल से जमानत पर छुटते ही हेमंत सोरेन ने झारखंड की कमान अपने हाथ में ले ली. और हफ्ते भर के अंदर सीएम पद की शपथ ले ली. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कहा जा रहा है चंपई सोरेन हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे हैं. हालांकि उन्होंने कभी खुलकर इसका विरोध नहीं किया. हालांकि बीजेपी के कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन पर हमलावर होते हुए उनपर परिवारवार की राजनीति करने का आरोप लगाया. बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि सोरेन परिवार से बाहर का कोई नेता सीएम नहीं बन सकता.

चंपई के लिए बीजेपी का सॉफ्ट कॉर्नर… आखिर क्यों?

बीजेपी लगातार जेएमएम पर हमलावर रही है लेकिन चंपई सोरेन के सीएम रहते हुए भी बीजेपी ने कभी उनकी तरफ आक्रमक रुख नहीं अपनाया. और ना ही चंपई के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद. बीजेपी की ओर से चंपई के कार्यकाल में किए गए काम की सराहना भी की गई. शुक्रवार को भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्व सरमा ने झामुमो नेतृत्व पर पर निशाना साधा, इस दौरान चंपई सोरेन को लेकर उनके अंदाज बदल गए, हेमंता विस्वा सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन झामुमो में रहकर शिबू सोरेन के साथ संघर्ष किया. झामुमो में हेमंत से ज्यादा चंपाई का हक है. उनका व्यक्तित्व बड़ा है उनपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. वह अपना रास्ता चुनने के लिए खुद समर्थ है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *