गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई करनी शुरू कर दी है. रविवार को ताराटांड़ थाना क्षेत्र से कुल 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनके पास से एक बाइक, सात मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है.इसकी सूचना एसपी डॉ. बिमल कुमार ने दी.
गिरफ्तार अपराधी में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पहरमा निवासी विकास मंडल, पेरहेता निवासी संदीप राय, पहरमा निवासी सुधीर पंडित और पेरहेता निवासी अजय राय शामिल है.
सभी अपराधी लोगों के व्हाट्सएप पर केवाईसी अपडेट कराने से संबंधित फाइल फेजते थे और उनके खाते की निजी जानकारी प्राप्त कर ठगी करते थे.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
