रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना चिकित्सकों की ओर से दी गई। रूपी सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार को अचानक अधिक बिगड़ गई थी। इससे पहले उन्हें सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही थी। बुधवार को उनकी स्थिति गंभीर होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कई निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।
रूपी सोरेन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरे सोरेन परिवार में शोक की लहर है। परिवार के करीबी और शुभचिंतक मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। निधन की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
