लंग्स कैंसर से जुझ रहे झारखंड के पत्रकार रविप्रकाश को पेशेंट एडवोकेसी एजुकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. अमेरिका के सैन डियेगो में यह अवार्ड 7 सितंबर को दिया गया. इस साल यह पुरस्कार पाने वाले वे एकलौते भारतीय है. भारत से रवि के अलावा यह पुरस्कार दुनिया के नौ और लोगों को दिया गया. इनमें आस्ट्रेलिया और मैक्सिको के दो-दो, अमेरिका, इटली, यूके, नाइजीरिया और थाइलैंड से एक-एक पेशेंट एडवोकेट शामिल है.
कैंसर के अंतिम स्टेज पर है रविप्रकाश
यह पुरस्कार इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर लंग कैंसर द्वारा दिया गया. यह अवार्ड उन लोगों को दिया जाता है जो मरीजों की आवाज उठाते हैं. रविप्रकाश पिछले करीब चार साल से लंग कैंसर के अंतिम स्टेज का सामना कर रहे हैं हाल ही में उनकी बीमारी और ज्यादा बढ़ गई है और वे मुंबई में कार-टी सेल थेरेपी ले रही है. अवार्ड लेते समय रविप्रकाश ने पारंपरिक बंडी और सरना गमछा पहन रखा था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
