फिर से बढ़ी सीएम की मुश्किलें

फिर से बढ़ी सीएम की मुश्किलें, 1800 एकड़ जमीन घोटाले मामले में शामिल है हेमंत का नाम

जन सभा विशेष झारखंड राजनीति
Share Now

झारखंड जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. झारखंड में जमीन घोटाले मामले में 3000 करोड़ रुपये की अपराध की बात सामने आई है. ईडी के अनुसार करीब 1800 एकड़ आदिवासी जमीन को माफियाओं ने कागजों में फेरबदल करके हड़प लिया है. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई बड़े अधिकारियों और बिचौलियों का नाम शामिल है. आपको बता दें कि इस मामले में पहले भी हेमंत सोरेन समेत 25 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. फिलहाल हेमंत सोरेन जेल से बाहर है.

आदिवासी के जमीन के कागजों में किया गया है फेरबदल

एजेंसी का कहना है कि भूमि हड़पने वालों ने राजस्व कार्यालय में बैठ कर 1932 तक के कागजों में फेरबदल कर आदिवासियों की करीब 1800 एकड़ जमीन हड़प लिया है. इसकी कीमत करीब 3000 करोड़ रुपए है. इसकी जांच चल रही है और आगे कार्रवाई भी जारी है.

जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि जमीन घोटाले मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. मार्च में ईडी ने याचिका दायर की थी जिसमें कहा था कि झामुमो नेता ने रांची में करीब 31 करोड़ रुपए की कीमत की 8.86 एकड़ जमीन हासिल की. हालांकि सोरेन ने इस आरोप को खारिज किया था. सर्च अभियान में ईडी ने भानू प्रताप प्रसाद के घर से 11 ट्रंक दस्तावेज बरामद किए थे इसमें 17 मूल रजिस्टर भी थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *