कांके में शुरू हुआ आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम

रांची
Share Now

कांके जनरल हॉस्पिटल में आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम शुरू हुआ, जहां बुजुर्गों को 24 घंटे देखभाल और चिकित्सा सुविधा मिलेगी। 40 बेड से शुरू इस सेंटर में जरूरत पड़ने पर घर पर भी नर्सिंग सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

द जन सभा | डेस्क | रांची

कांके जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम का उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने इसका उद्घाटन किया। दोनों ने राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद सिंह की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एकल परिवारों के बढ़ते चलन के बीच बुजुर्गों की देखभाल और समय पर इलाज बड़ी चुनौती है। ऐसे में प्रशिक्षित पेशेवरों की निगरानी में 24 घंटे देखभाल की सुविधा बुजुर्गों के लिए मददगार होगी। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोग्यम सीनियर सिटीजन होम की शुरुआत 40 बेड से की गई है। यहां बुजुर्गों को जरूरत के अनुसार देखभाल और चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह सेवा सशुल्क होगी।

कांके जनरल हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग के पांचवें और छठे तल पर इसकी व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर भी नर्सिंग और देखभाल की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में डॉ. कुमारी आभा, सचिव सत्येंद्र कुमार, त्रिनयन कुमार, डॉ. एमपी सिन्हा, कवयित्री मीनू सिन्हा, डॉ. वीके राय, महेश सिंह और डॉ. अनूप कांत समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *