सैमसंग ने गैलेक्सी वॉच में इरेगुलर हार्ट रिदम नोटीफिकेशन का फीचर किया पेश

कारोबार रांची
Share Now



रांची: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज गैलेक्सी वॉच के लिए सैमसंग हेल्थ मॉनिटर ऐप पर इरेगुलर हार्ट रिदम नोटीफिकेशन फीचर पेश करने की घोषणा की है । ऐप के मौजूदा ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ, यह नया फीचर एट्रियल फ़िब्रिलेशन का संकेत देने वाली हार्ट रिदम का पता लगाने में मदद करता है। इससे गैलेक्सी वॉच पहनने वालों को उनके हृदय की सेहत के बारे में ज्यादा बेहतर जानकारी मिलती है।
सैमसंग हेल्थ मॉनिटर ऐप में एक्टिव होने के बाद, आईएचआरएन फीचर गैलेक्सी वॉच के बायोएक्टिव सेंसर का इस्तेमाल करके बैकग्राउंड में अनियमित हृदय गति (इरेगुलर हार्ट रिदम) की लगातार जांच करता है। अगर लगातार माप की एक निश्चित संख्या अनियमित पाई जाती है, तो गैलेक्सी वॉच अपने यूजर्स को संभावित नया फीचर एट्रियल फ़िब्रिलेशन एक्टिविटी की चेतावनी देता है और यूजर को अधिक सटीक माप के लिए अपनी घड़ी का इस्तेमाल करके ईसीजी लेने की सलाह देता है। मौजूदा रक्तचाप और हृदय गति की निगरानी के साथ, यह नया फीचर यूजर्स को उनके हृदय के स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा गहन जानकारी प्रदान करता है।


हृदय संबंधी रोग दुनिया भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। फीचर एट्रियल फ़िब्रिलेशन उस स्थिति को कहते हैं जिसमें हार्ट रिदम अनियमित हो जाती है। इसको आमतौर पर हृदय संबंधी समस्याओं के एक चेतावनी संकेत के रूप में लिया जाता है। फीचर एट्रियल फ़िब्रिलेशन की स्थिति में स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और अन्य जटिलताओं का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा फीचर एट्रियल फ़िब्रिलेशन के कई मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखते या यहां तक कि ये लक्षण एकदम साइलेंट होते हैं, जिससे लोग अपने सामने खड़े खतरे से बिल्‍कुल अनजान रहते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *