जियोफाइनेंस का धनतेरस और दिवाली ऑफर

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने पर जियोफाइनेंस 2% मुफ्त सोना ऑफर कर रहा है। जियो फाइनेंस Jio Gold 24K Days ऑफर लेकर आया है। खासतौर पर धनतेरस और दिवाली को ध्यान में रखते हुए कंपनी, सीमित अवधि का यह ऑफर लेकर आई है। JioFinance और MyJio ऐप के माध्यम से सोना खरीदने पर ग्राहकों को गारंटीड रिवॉर्ड और 10 लाख तक के इनाम जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक अब सोना खरीदने के लिए अब लंबी कतारों मे लगने और शुभ मुहूर्त का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। ऐप के माध्यम से ग्राहक घर बैठे सोना खरीद सकते हैं।

18 से 23 अक्टूबर, 2025 तक, 2,000 रुपये या उससे अधिक मूल्य का डिजिटल सोना खरीदने वाले ग्राहकों को 2% मुफ़्त सोना मिलेगा, जो 72 घंटों के भीतर सीधे उनके गोल्ड वॉलेट में जमा हो जाएगा। 20,000 रुपये या उससे अधिक मूल्य का सोना खरीदने पर ग्राहक को 2 फीसदी अतिरिक्त सोना तो मिलेगा ही, वह जियो गोल्ड मेगा प्राइज़ ड्रॉ का हिस्सा भी बन पाएंगे। जिसमें विजेताओं को स्मार्टफोन, टीवी, सोने के सिक्के, मिक्सर ग्राइंडर और गिफ्ट वाउचर सहित कुल ₹10 लाख के ईनाम दिए जाएंगे हैं। 27 अक्टूबर, 2025 को भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *