छोटे दुकानदारों को मिलेगा 24 घंटे काम करने वाला “जियो एजेंटिक एआई” असिस्टेंट

कारोबार झारखंड रांची
Share Now


रांची:  छोटे दुकानदार और माइक्रो एंटरप्राइज अब बड़े मार्किट प्लेयर को टक्कर दे पाएंगे। रिलायंस जियो, छोटे दुकानदारों का बिजनेस बढ़ाने के लिए एक एआई असिस्टेंट लेकर आया है। ऐसा एआई असिस्टेंट जो पूरे 24 घंटे, ग्राहकों के कॉल अटेंड करेगा, उनके सवालों के जवाब देगा, ऑर्डर लिखेगा, डिलिवरी सुनिश्चित करेगा, अपॉइंटमेंट फिक्स करेगा, कंफर्मेशन मैसेज भेजेगा और वो भी बिना थके। रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में इस तकनीक का प्रदर्शन किया है।

माइक्रो एंटरप्राइज के लिए खासतौर पर तैयार किया गया जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट अभी हिंदी और अंग्रेजी में बात कर सकता है। जल्द ही तेलुगु और कन्नड़ भाषा में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी। कंपनी की योजना इसे 10 भारतीय भाषाओं में शुरू करने की है। भारतीयों के बात करने के तरीके से परिचित, जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट के बात करने का लहज़ा और शब्दों का चयन इतना सटीक है कि ग्राहकों के लिए यह पहचान पाना काफी कठिन होगा कि वे एआई से बात कर रहे हैं या किसी इंसान से। 

छोटे दुकानदारों और छोटे बिजनेस के लिए जियो एजेंटिक एआई, सेल्समैन का काम भी बखूबी कर सकता है। किसी नए प्रोडक्ट को बेचना हो तो जियो एजेंटिक एआई असिस्टेंट मदद करेगा। प्रोडक्ट व ऑफर की जानकारी के साथ वह ग्राहकों को फोन कर सकता है। उनके सवालों का जवाब दे सकता है। दुकान या बिजनेस के पते की जानकारी भी उपलब्ध करा सकता है।

जियो का एआई असिस्टेंट कभी छुट्टी पर नहीं जाएगा। 24 घंटे में किसी भी वक्त कॉल करने या कॉल लेने के लिए यह हमेशा तैयार रहता है। और हां एक से ज्यादा ग्राहक अगर एक समय पर कॉल कर रहे हों तो भी फिक्र की कोई बात नहीं। एआई असिस्टेंट एक साथ सभी कॉल के जवाब देगा और उनकी अलग अलग जरूरतों के मुताबिक सॉल्युशन प्रोवाइड कराएगा।

कंपनी के मुताबिक – टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में न के बराबर जानकारी, डिजिटल बिजनेस या कहें ई-कॉमर्स का सीमित उपयोग, छोटे बिसनेस को आगे बढ़ने से रोकता है। बाजार की बड़ी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए उनके पास संसाधन भी सीमित होते हैं। “जियो एजेंटिक एआई” छोटे दुकानदारों को बिजनेस की नई राह दिखाएगा। और वे भी इस नई डिजिटल दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकेंगे।“

बैकएंड पर यह एआई असिस्टेंट जियो के सिक्योर सर्वर का इस्तेमाल करेगा। डेटा सिक्योररिटी और स्पीड के लिए जियो क्लाउड और जियो के ही ट्रू 5जी नेटवर्क का उपयोग करेगा।

#jioinfrastarture

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *