
रांची, 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार): राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने आज रांची शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर वहां की तैयारियों और समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय आयोजकों और नागरिकों से मुलाकात कर घाटों पर साफ-सफाई, सड़क, रोशनी और सुरक्षा से जुड़ी कई समस्याओं की जानकारी ली।
घाटों की समस्याओं पर सांसद डॉ. माजी ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त से मौके पर ही फोन पर बात की और तत्काल समाधान का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने सभी समस्याओं का निपटारा कल तक करने का आश्वासन दिया।
विशेष रूप से बटन तालाब सरोवर और नगर तालाब के रास्तों की दुर्दशा पर सांसद माजी ने नाराजगी जताई और छठ घाट तक कच्ची सड़क तुरंत बनाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने नामकुम स्वर्णरेखा घाट, चडरी तालाब, जेल तालाब, बड़ा तालाब, मधुकम तालाब सहित अन्य प्रमुख घाटों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

न्यू लाइंस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने तालाबों की सफाई, गंदगी हटाने और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग रखी, जिस पर सांसद माजी ने नगर आयुक्त से वेटिंग एरिया की सफाई और मुख्य मार्ग से तालाब तक स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंटू लाला, नन्द किशोर सिंह चंदेल, अनिल गुप्ता, अनीश, सूरजभान सिंह, सोमू बनर्जी, विश्वजीत चौधरी, बिट्टू साहू, रमेश मिश्रा, संदेश महतो, विक्रांत विश्वकर्मा, संजय साहू, धनेश सोनी, राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
