एवरेस्ट समिट 2.0 बियोंड द माउंटेंस का आयोजन 18 अगस्त को

रांची
Share Now

18 पर्वतरोही सुनाएंगे अपनी कामयाबी की कहानी

रांची : जेएपी ऑडिटोरियम शौर्य सभागार डोरंडा रांची में रविवार को एवरेस्ट समिट 2.0 बियोंड का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से 18 से अधिक प्रतिष्ठित पर्वतरोही अपनी कामयाबी की कहानी सुनाएंगे। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पर्वतारोही तूलिका रानी ने कहा कि एवरेस्ट समिट के माध्यम से देश के पर्वतरोहियों को एक छत के नीचे बुलाया गया है। यह आयोजन अपने आप में अनोखा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोग यह जान सकेंगे कि हमारी जिंदगी में एवरेस्ट जैसी परेशानियां है, जिसका सामना हिम्मत और जज्बे से करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। एवरेस्ट पर चढ़ने के समय मौसम के अलावा कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिर भी दिल और दिमाग में एवरेस्ट पर चढ़ने का जुनून ही सवार रहता है, जो हमें कामयाबी के शिखर तक पहुंच जाता है। प्रेस वार्ता में संगीता बहल ने कहा समिट का उद्देश्य लोगों को प्रेरित और उत्साहित करना है, जो दुनिया के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण पहाड़ों पर आसानी से चढ़ने का हौसला देगा।


पर्वतारोही देवराज दत्त ने कहा कि पर्वतों रोहित न्यू के लिए बंगाल सरकार स्कॉलरशिप और स्पॉन्सरशिप देती है। इससे पर्वतरोही करने वालों की हिम्मत बढ़ती है, क्योंकि यह पर्वतारोही करने का खर्च बहुत है। अन्य राज्यों को भी पर्वतारोहियों को प्रमोट और प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
अइडियट इंस्पायर किंग राइट इंगराइट फाउंडेशन के राजीव गुप्ता ने कहा कि एवरेस्ट सम्मिट भाग लेने वाले पर्वतारोहियों की कहानी को सुनेंगे तो उनके अंदर एक अलग ही जज्बा पैदा होगा। प्रेस वार्ता में एस कार्तिकेन, डॉ उषा हेगड़े, आनंद कुमार, शरद कुलकर्णी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *