बकरी बाजार में राजस्थानी थीम पर बनेगा काल्पनिक पूजा पंडाल

धर्म अध्यात्म रांची
Share Now



भारतीय युवक संघ बकरी बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने के लिए भूमि पूजन किया

रांची:  66 वर्षों से भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है । इस बार  भारतीय युवक संघ के द्वारा भव्य और विशाल पंडाल का स्वरूप देखने को मिलेगा। इसी निमित्त शनिवार को सुबह 10:30 बजे बकरी बाजार परिसर में भारतीय युवक संघ के संरक्षक शंभू अग्रवाल ने पूजा स्थान पर भूमि पूजन कर पूजा पंडाल  के निर्माण का श्रीगणेश कराया। इस अवसर पर आचार्यो के द्वारा विधिवत भगवान विश्वकर्मा का आह्वान करते हुए भूमि पूजन किया गया। आज से पूजा पंडाल का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।

सचिव निर्मल मोदी ने बताया की पंडाल का स्वरूप काल्पनिक है एवं राजस्थानी थीम पर आधारित है।उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया इस बार पश्चिम बंगाल के तम्बलुक जिले के उत्कृष्ट कलाकार गौरांगो क्वुलि द्वारा पूजा पंडाल को एक आकर्षक एवं अलौकिक रूप रूप में सजाया जाएगा एवं दर्शनार्थियों को कुछ नया अवलोकन करने का अवसर प्राप्त होगा। पूजा पंडाल के भूमि पूजन में मुख्य रूप राजस्थान मित्र मंडल के अध्यक्ष अशोक पुरोहित भी सम्मिलित हुए।

साथ ही उपाध्यक्ष रवि रोहतगी, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जलान (मंटू), संजय चौधरी, मुकेश जलान, रोहित गोयंका, अमर पोद्दार, मनीष साहू, किशन मोदी, अमित अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, श्रीकृष्णा अग्रवाल, विनोद टिबड़ेवाल, बनकट जलान, प्रमोद बगड़िया, मनीष अडूकिया, दीपक चौधरी, अरविंद चौधरी , अमित बजाज, विवेक पोद्दार, देवेश झा, अमित सोनी, सुनील पोद्दार, ललित सोडानी व अन्य भारतीय युवक संघ के सदस्य मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *