नव मनोनीत अध्यक्ष के नेतृत्व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर परिणाम देगी: राजेश ठाकुर

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now


रांची: कांग्रेस नीति एवं सिद्धांतों की पार्टी है। संगठन में आलाकमान का निर्णय सर्वोपरि और हमेशा संगठन की बेहतरी के लिए होता है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर केशव महतो कमलेश एवं विधायक दल नेता पद पर डॉ. रामेश्वर उरांव के मनोनयन का स्वागत किया। उन्होंने नेतादद्वय के मनोनयन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काम करने का मौका देने हेतु कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के प्रति आभार जताया।


उन्होंने विश्वास जताया की नव मनोनीत अध्यक्ष अपने कुशल नेतृत्व से संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए बेहतर परिणाम देंगे। उन्होंने श्री कमलेश को अनुभवी और संगठनकर्ता बताते हुए कहा की उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से कांग्रेस को झारखंड में मिलेगा और राहुल गांधी के न्याय की परिकल्पना झारखंड में साकार होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के मेनिफेस्टो के अनुसार “जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी” के लिए झारखंड में संघर्ष और भी मजबूत होगा।

कांग्रेस विधायक दल नेता के पद पर डॉ रामेश्वर उरांव के मनोनयन पर उन्होंने कहा कि उनके संसदीय अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलता रहा है तथा आगे भी चुनाव में उनके दूर दृष्टि से झारखंड में महागठबंधन की सरकार पुनः सत्ता में आएगी।

श्री केशव महतो कमलेश तथा डॉ. रामेश्वर उरांव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मानस सिन्हा,सोनाल शांति, कमल ठाकुर, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह वक्फ बोर्ड के सदस्य शकील अंसारी, कुमार राजा ने उन्हें बधाई दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *