हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर मिलेगी नौकरी, सीएम ने की घोषणा

झारखंड रांची
Share Now


सीएम हेमन्त सोरेन से हजारीबाग जिलाबल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने की मुलाकात


मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा – राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी


रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हजारीबाग जिला बल के हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम की पत्नी  जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम तथा पुत्री  स्वाति हेम्ब्रम सहित अन्य परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को विश्वास दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से डीजीपी सहित वरीय पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिजनों को प्रति संवेदना जतायी तथा उनका ढांढस बंधाया।

*

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हवलदार स्व० चौहान हेम्ब्रम के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि जल्द ही अनुकंपा के आधार पर वर्ग 3 अथवा 4 में नियुक्ति हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इस निमित्त अधिकारियों के निर्देश दिया जा चुका है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा इनके आश्रित परिजनों को लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए प्रदान की जाएगी।

देय राशि: – गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प संख्या – 4179 / दिनांक 09.07.24 के आलोक में 60 लाख रुपए क्षतिपूर्ति भुगतान, एस०बी०आई० के माध्यम से किए गए पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ 50 लाख रुपए, उपादान की राशि 11 लाख 25 हजार रुपए, उपार्जित अवकाश वेतन 5 लाख 62 हजार 500 रुपए, भविष्य निधि की राशि 1 लाख रुपए , ग्रुप बीमा की राशि 37 हजार रुपए, परोपकारी कोष से आवश्यक वित्तीय सहायता 30 हजार रुपए एवं पारिवारिक पेंशन 9 हजार रुपए।

ज्ञातव्य है कि गिरिडीह जिला के ग्राम-पिंडाटाड़, थाना-ताराटांड़ निवासी  चौहान हेम्ब्रम, जो हजारीबाग जिलाबल में हवलदार के पद पर कार्यरत थे, कर्तव्य के दौरान विगत 12 अगस्त 2024 को एक अपराधी द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *