भारतीय युवक संघ बकरी बाजार के नए अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल

धर्म अध्यात्म रांची
Share Now


रांची: भारतीय युवक संघ, बकरी बाज़ार रांची के मंदिर परिसर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के उपलक्ष में श्री श्री दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा । शारदीय नवरात्र इस वर्ष तीन अक्टूबर से आरंभ होगा। वहीं,  संस्था के वरिष्ठ एवं सभी कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति में (मंदिर प्रांगण) में आगामी दुर्गापूजा हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

नई चुनाव समिति का गठन हुआ जिसमें सर्व सहमति से राहुल अग्रवाल को अध्यक्ष का पदभार सौपा गया साथ ही रमेश खेमका, विनोद छापड़िया, मदन बगड़िया, सुरेश भगत, अरविंद चौधरी एवं रवि रोहतगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सचिव का पदभार निर्मल मोदी ने संभाला तथा सह-सचिव के पद में रमेश अग्रवाल, किशन मोदी, कमल जलान (बंकट), अमर पोद्दार एवं मुकेश जलान को नियुक्त किया गया।

कोषाध्यक्ष का पदभार सत्येंद्र जलान (मंटू) को सौपा गया  साथ ही सह-कोषाध्यक्ष संजय चौधरी एवं ललित सोढ़ानी को बनाया गया।
प्रवक्ता के पद पर अमित प्रकाश बजाज को नियुक्त किया गया एवं सह-प्रवक्ता में दीपक गोयंका एवं सौरव चौधरी को चुना गया।

पदाधिकारीयों के चुनाव के बाद 44 सदस्यों की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिनमे प्रहलाद लोहिया, आनंद अग्रवाल, किशोरी पोद्दार, पवन जलान, प्रदीप पोद्दार, सुमित मोदी, विनोद टिंबरेवाल, रोहित छापड़िया, राजा भालोटिया, राजेश बुधिया, राकेश गोयल, राहुल गोयंका, प्रदीप जलान, प्रमोद केडिया, विकास अग्रवाल, राहुल शर्मा, आशीष डालमिया, अमित सोनी, आनंद मानिक, अमित मोदी, सुनील पोद्दार, रोहित गोयंका, प्रवीन जैन छाबरा, राजकुमार अग्रवाल, रवि आनंद, आकाश अग्रवाल, आदित्य लोहिया, कपिल शर्मा, कृष्ण अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, किरोड़ीमल खेतान, बीनू ठक्कर, कमल खेतावत, ऋषभ छापड़िया, अमित अग्रवाल, देवेश झा, शशिकांत सांवरिया, अंकुर डागा, आदित्य जलान, सिद्धांत तोदि, दीपक चौधरी, विवेक पोद्दार, आशीष चौधरी एवं ज्योति पोद्दार शामिल हुए। सभा में संस्था के संरक्षक शंभू अग्रवाल, निर्मल जलान, सुरेश चौधरी एवं अन्य गणमान्य सदस्यगण उपस्थित थे। इस भव्य आयोजन हेतु पंडाल बनाने का कार्य, कला में उत्कृष्ट एवं अनुभवी कलाकार पश्चिम बंगाल के गौरांगो क्वुलि द्वारा किया जाएगा। सभा का संचालन संरक्षक शंभू अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *