
सुन्नी बरेलवी सेंट्रल कमेटी, एदारे शरिया ,उलेमा और पत्रकारों, जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल लोगो को सम्मानित किया गया.
रांची : मुस्लिम समुदायो ने जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर जुलूस मोहम्मदी निकाली यह जुलुस एदारा-ए-शरिया झारखंड व सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमिटी के तत्वाधान मे आयोजित हुआ मुहम्मद पैगम्बर का 1500 सौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जुलुस का आयोजन हुआ इस मौक़े पर मेन रोड में दर्जनो छोटे बडे पंडाल बनाए गए जिस में झामुमो रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष फरीद खान के द्वारा स्वागत शिविर लगाया गया.

जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल लोगो के लिए लंगर ,पानी,बिस्कुट, टॉफी वितरण कर स्वागत किया गया इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी,सुन्नी बरेली सेंट्रल कमेटी के अक़ीकुल रहमान मोहम्मद इस्लाम,आदि समेत उलेमाओ और अलग-अलग मोहल्ला से आए हुए जुलूस के सदर, सेक्रेटरी , पदाधिकारीगण, और पत्रकारों को भी सम्मानित किया.

इस अवसर पर फरीद खान ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देता है इस मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के अमन खान, अबू कामरान, प्रिंस,सोनू,परवेज अख्तर ,ज़ोहेब आलम,मो कैफ, तबरेज़, शाहनवाज, हुसैन, फिरोज अंसारी, राजू, आफताब आलम, तबरेज,हारीश, बिट्टू, शाद, सद्दाम,फारूक,नौशाद, अफरीदी, गुड्डू तन्नू, और जावेद समेत कई लोग मौजूद थे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
