Ranchi University News : रांची विवि की नई कुलपति प्रो. सरोज शर्मा का बीएसएम ने किया अभिनंदन

अभी अभी झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

द जन सभा  |  चंदन पाठक

रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

​शिक्षा क्षेत्र में कार्यों की सराहना, सहयोग का भरोसा

​मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को झारखंड प्रांत में भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों और योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने बीएसएम के प्रयासों की काफी सराहना की। उन्होंने संगठन को भविष्य के रचनात्मक कार्यों के लिए अपने पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा भी दिलाया।

​30-31 मई को होने वाले ‘वार्षिक परिचायक वर्ग’ पर चर्चा

​इस बैठक में भारतीय शिक्षण मंडल के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। विशेष रूप से आगामी 30 और 31 मई को आयोजित होने वाले ‘वार्षिक परिचायक वर्ग’ की रूपरेखा और तैयारियों के बारे में कुलपति को विस्तार से बताया गया।

​प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ. सुबास साहु, प्रांत अध्यक्ष, युवा गतिविधि प्रमुख डॉ. सुबोध कुमार, महिला गतिविधि सह प्रमुख डॉ. प्रिया पांडेय, सदस्य डॉ. उपासना सिंह और सदस्य डॉ. रेणुका पोद्दार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *