Ranchi News: भाजपा लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बनी रणनीति

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड राजनीति
Share Now

द जन सभा

भारतीय जनता पार्टी आगामी राज्यसभा चुनाव में न सिर्फ अपना प्रत्याशी उतारेगी, बल्कि पूरी मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। यह महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 18 जून को राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर गहन मंथन किया गया। बैठक में चुनाव के सभी राजनैतिक और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

​बैठक के बाद आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने पार्टी के फैसले की आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का यह चुनाव लड़ेगी और अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी न केवल प्रत्याशी खड़ा करेगी, बल्कि रणनीति ऐसी होगी कि हमारा प्रत्याशी निश्चित तौर पर विजयी होकर राज्यसभा पहुंचेगा।

इस उच्चस्तरीय बैठक में संगठन के तमाम बड़े चेहरे और दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

​रणनीति तैयार करने वाली इस टोली में राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय और विद्युत वरण महतो भी शामिल थे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, श्याम नारायण दुबे, आरती सिंह और गणेश तिवारी ने भी बैठक में उपस्थित रहकर चुनाव से जुड़े विभिन्न समीकरणों पर अपने विचार साझा किए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *