हजारीबाग पंचमुखी से 110 कांवरियों का जत्था रवाना, उम्मीद फाउंडेशन की पहल, रामचरित्र मानस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया रवाना

झारखंड धर्म अध्यात्म
Share Now

हजारीबाग : सामाजिक संस्था उम्मीद फाउंडेशन और पंचमुखी कांवरिया संघ की ओर से आयोजित निःशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर 110 कांवरियों का जत्था कोच बस से सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान किया.

इन श्रद्धालुओं को राम चरित्र मानस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने पूजा अर्चना कर रवाना किया.

भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाते हुए उम्मीद फाउंडेशन और पंचमुखी मंदिर कांवरिया संघ के द्वारा इस यात्रा का आयोजन भव्य रूप में किया गया.

रवाना होने से पहले पंचमुखी मंदिर में फाऊंडेशन के द्वारा रुद्राभिषेक व भंडारे के आयोजन किया गया. इस दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना किया.इस दौरान श्रद्धालुओं ने बोल बम, हर हर महादेव का जयकारा लगाया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

मौके पर उपस्थित श्री राम चरित्र मानस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी कांवरियों को तिलक लगाकर, फूल मालाओं से सम्मानित किया और विधिवत पूजा कर रवाना किया. इस शुभ अवसर पर श्री सिंह ने कहा भगवान भोलेनाथ के दरबार में कांवर लेकर जाना केवल यात्रा नहीं बल्कि एक आत्मिक अनुभव होता है. मैं सभी कांवरियों को इस पवित्र यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं. ईश्वर सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करे.

ढोल बाजे, आतिशबाजी, रुद्राभिषेक और मंत्रोच्चार के साथ 110 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना

पंचमुखी मंदिर से कांवरियों का जत्था जब रीझ रंग करते हुए झंडा चौक रोड में निकला तो पूरा झंडा चौक रोड गेरुआ रंग से पट गया व भक्तिमय हो गया.

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक विजय सिंह ने कहा की यात्रा का यह पांचवां वर्ष है. इसकी शुरुआत 51 श्रद्धालुओं के साथ हुई थी. अब आज 110 श्रद्धालु बाबा नगरी जा रहे हैं. यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है यात्रा के लिए कई लोग पंजीयन कराना चाहते थे लेकिन संसाधनों के अभाव के कारण सभी को इसमें शामिल नहीं किया जा सका इसके लिए वह सभी श्रद्धालुओं से क्षमापार्थी हैं जिन्हें वें अपने जत्थे में शामिल नहीं कर पाए.

छः दिन चलने वाले इस कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को वाहन के साथ-साथ स्वास्थ्य, जलपान की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं.

वहीं फाउंडेशन के सचिव निरंजन भारती ने कहा संस्था पिछले कई वर्षों से इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों, सामाजिक कार्यक्रमों के साथ साथ खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रही है.

हजारीबाग से रवाने हुए कांवरिया सुल्तानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा से जल भर कर कांवर के साथ पैदल बाबा नगरी की यात्रा शुरू हो जाएगी.

भोले बाबा को जलार्पण के बाद सभी बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करने के बाद लोग वापस हजारीबाग छः दिन बाद लौटेंगे.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक विजय सिंह, सचिव निरंजन भारती, धर्मेंद्र सिंह, कुणाल भारद्वाज, नयन सिंह, सोनू, आचार्य आशुतोष महाराजा, अविनाश सिन्हा, संतोष साव, दीप नारायण साहू, सुमन राज, अर्जुन यादव, लक्ष्मण कुमार मुख्य रूप से रूप उपस्थित रहे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *