गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया जलाभिषेक सह फल- फूल वितरण

अभी अभी झारखंड
Share Now

रांची : दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु रांची के पहाड़ी मंदिर मे झामुमो रांची जिला समिति के नेतृत्व में जलाभिषेक, फल – फूल, दूध वितरण का किया गया.

इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित हुए और पार्टी कार्यकताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य लाभ हेतु मंगलकामना की.

इस अवसर पर पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा आज सावन के सोमवार के दिन हम सभी लोग यहां उपस्थित हुए है और भगवान शंकर का जलाभिषेक कर हमने प्रार्थना की आदरणीय गुरुजी स्वस्थ होकर आ जाए और पहले की तरह ही उनका आशीर्वाद और स्नेह हमलोगों को मिले, झारखंडवासियों को मिले.

इस आयोजन मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा एवं बीरू साहू, अरुण वर्मा, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा, दीपक झा, विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार, गौरव कुमार एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से दीपक झा, विक्की यादव एवं अन्य कार्यकर्तागण का अहम योगदान रहा.

इस दौरान चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, पहाड़ी मंदिर रांची द्वारा पार्टी महासचिव विनोद कुमार सिंह को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों से अवगत कराया गया, साथ ही सरकार से हरसंभव मदद हेतु आग्रह किया गया. ट्रस्ट की ओर से मुख्य रूप से बिंदुल वर्मा, अरुण वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, आशुतोष वर्मा, आयुष राज वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *