रांची: राजधानी रांची में रविवार को याकुजा प्योर इलेक्ट्रिक स्कूटी के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। गाड़ीखाना चौक, बानो मंजिल रोड, पहाड़ी टोला स्थित इस शोरूम का उद्घाटन केशव कृपा छाया फाउंडेशन की चेयरमैन मीरा अग्रवाल ने किया। शोरूम का संचालन केशव कृपा एंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर संचालिका मीरा अग्रवाल एवं बिनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि उद्घाटन के पहले ही दिन 30 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिलीवरी की गई, जबकि 200 से अधिक स्कूटी की बुकिंग हो चुकी है। इनकी डिलीवरी 18 एवं 19 मई को की जाएगी।
उन्होंने बताया कि याकुजा स्कूटियां मात्र 35 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं। साथ ही विशेष ऑफर के तहत एक लाख रुपये में तीन स्कूटी भी दी जा रही हैं। पेट्रोल की कमी और बढ़ती ईंधन कीमतों को देखते हुए ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि याकुजा के इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी किफायती कीमत, आकर्षक डिजाइन और कम खर्च में बेहतर सफर की सुविधा के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कंपनी के रूबी और लोटस मॉडल ग्राहकों के बीच खास पसंद बन रहे हैं। आधुनिक तकनीक, एर्गोनॉमिक डिजाइन और यूनिक कलर ऑप्शन के कारण ये स्कूटर्स बाजार में अलग पहचान बना रहे हैं।
कंपनी के अनुसार, स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है, जो शहर और कम दूरी की यात्रा के लिए उपयुक्त है। स्कूटर कम मेंटेनेंस और आसान चार्जिंग सुविधा के साथ उपलब्ध हैं। इनमें लेड-एसिड और लिथियम बैटरी दोनों विकल्प दिए गए हैं। खास बात यह है कि कुछ लो-स्पीड मॉडल ऐसे हैं, जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती।
कार्यक्रम में कोकर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सुरेश चंद्र अग्रवाल, मुकेश भरतीया, अशोक शर्मा, कंपनी के स्टेट हेड मुकेश शर्मा, एरिया मैनेजर अब्दुल मोहसिन, सेल्स मैनेजर अबुल हसन तथा लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष विजय छापाड़िया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
