धार्मिक ग्रंथ घर में होने से बच्चों में आता हैं संस्कार: अमरीश सिंह

झारखंड धर्म अध्यात्म
Share Now


कोडरमा/रांची: विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति बैठक संपन्न। तीन दिवसीय प्रांत बैठक शिव वाटिका झुमरी तलैया, कोडरमा में 16 अगस्त से 18 अगस्त हुआ़। बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने की। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं विहिप के अन्य सभी आयम के प्रान्त,ज़िला अधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। इस बैठक के समापन समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में अमरीश सिंह ने कहा कि सभी हिंदू परिवार में हिंदू संस्कार की रचना करने का कार्य विश्व हिंदू परिषद करती है। विश्व हिंदू परिषद अपने 60 वर्ष पूरे करने जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि हर घर में धार्मिक पुस्तिका, धार्मिक कार्यक्रम से ही बच्चों में संस्कार की रचना की जा सकती है। सभी हिन्दू धार्मिक स्थान पर सभी सिर्फ हिन्दू होते हैं। डॉ रविंद्र नारायण सिंह पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष वर्तमान में केंद्रीय टोली सदस्य ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद में सभी अधिकारी और कार्यकर्ता एक समान हैं और सभी को एक साथ मिल कर काम करने की आवश्कता है। 

प्रांत अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत रायपत ने अध्यक्ष भाषण देते हुए कहा  कि सभी कार्यकर्त्ता में काम करने की ऊर्जा है और हम लोग इसका विस्तार के साथ-साथ कार्य को बढ़ा रहे है । इस बैठक में इस तीन दिवसीय बैठक में सभी जिला में विगत 6 माह में किए गए कार्यो की समीक्षा की गई एवं अगामी होने वाले कार्यक्रम के सन्दर्भ में योजना बनाई गई। बैठक में प्रान्त नवीन दायित्व की घोषणा क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र विमल और ज़िला नवीन दायित्व की घोषणा प्रान्त उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव जी ने की । इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा अरण्यभूमि त्रैमासिक पुस्तिका का विमोचन किया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से श्री कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी प्रांत मार्गदर्शन मंडली, डॉ रविंद्र नारायण सिंह पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष वर्तमान में केंद्रीय टोली सदस्य, अमरीश सिंह जी केंद्रीय मंत्री, आनंद कुमार पटना क्षेत्रीय संगठन मंत्री, वीरेंद्र विमल क्षेत्रीय मंत्री, चंद्रकांत रायपत प्रांत अध्यक्ष, गंगा प्रसाद यादव प्रांत उपाध्यक्ष,मनोज पोद्दार प्रांत शाह मंत्री, रामनरेश सिंह प्रांत सहमंत्री, रंगनाथ महतो प्रान्त सहमंत्री, देवी सिंह प्रांत संगठन मंत्री, मनोज पांडे मंदिर अर्चक पुरोहित प्रांत प्रमुख, अरविंद सिंह प्रांत विशेष  संपर्क प्रमुख, प्रिंस अजमानी विशेष संपर्क सहप्रमुख, कमलेश सिंह प्रांत गौ रक्षा प्रमुख, किशन झा सामाजिक समरसता प्रमुख, सुजीत साहू, प्रकाश रंजन प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख, मनोज चंद्रवंशी सामाजिक समरसता सहप्रमुख, शशि शर्मा बाल संस्कार संजय चौरसिया धर्म प्रसार, सच्चिदानंद धर्म प्रसार, सुषमा सुमन प्रांत मातृशक्ति , एवं अन्य प्रांत विभाग जिला प्रखंड के दायित्व कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन रंगनाथ महतो ने की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *