झारखंड में 2 अक्टूबर को अभ्यर्थी दे पाएंगे चुनाव क्विज-2024 परीक्षा

झारखंड में 2 अक्टूबर को अभ्यर्थी दे पाएंगे चुनाव क्विज-2024 परीक्षा

झारखंड
Share Now

झारखण्ड राज्य के लिए “चुनाव क्विज़ – 2024” की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन स्थानीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा दिनांक 29 सितम्बर को किया गया था। यह परीक्षा पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए प्रातः 9 से 9:30 बजे के मध्य लॉगिन के साथ प्रारम्भ होनी थी। लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के कारण कई प्रतिभागियों को लॉगिन में कठिनाईयां आईं जिस कारण वे अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। हालांकि बाद में तकनीकी कमी को दूर कर लिया गया लेकिन तब तक कई प्रतिभागी अपनी परीक्षा पूरी करने से वंचित रह गए।

10-11 बजे के मध्य होगा परीक्षा का आयोजन

इसके दृष्टिगत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने “चुनाव क्विज़ – 2024” की ऑनलाइन परीक्षा का पुनः आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया है, ताकि सभी प्रतिभागियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। पुनः होने वाले इस परीक्षा के लिए लॉगिन दिनांक 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से 11 बजे के मध्य किया जा सकेगा। लॉगिन के उपरांत परीक्षा पूरी करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। पंजीकृत प्रतिभागियों द्वारा यह परीक्षा लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर या मोबाइल किसी भी माध्यम से दी जा सकती है। दिनांक 29 सितम्बर की “चुनाव क्विज़ – 2024” की ऑनलाइन परीक्षा पुनर्परीक्षा के कारण निरस्त की गई है। 2 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का परिणाम उसी दिन शाम 7 बजे क्विज वेबसाइट https://jharkhand.indiaelectionsquiz.com/ पर अपलोड कर दिया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *