महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान

महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान

राजनीति
Share Now

रांची: कांग्रेस का चुनावी अभियान पूरे प्रदेश में महात्मा गांधी जी के 155वें जयंती के अवसर पर औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। उपरोक्त घोषणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संवाददाता सम्मेलन में करते हुए कहा कि एक माह में 24 जिलों में 25 “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका समापन हो गया है. इस दौरान सभी जिलों में संगठन की संपूर्णता के संबंध में बातें सामने आई। चुनाव को लेकर समितियों की बैठक चल रही है इसी कड़ी में पूरे झारखंड के डेलिगेट्स, प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष,विधायक,सांसद, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की वृहद बैठक 30 सितंबर को आहूत की गई है जिसमें प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सप्तगिरि शंकर, उलका सिरीबेला प्रसाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। इसी दिन मेनिफेस्टो कमिटी के लोगों से भी वरीय नेतागण मिलेंगे सत्य,अहिंसा,शांति के अग्रदूत महात्मा गांधी की जयंती को पूरे विश्व स्तर पर अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है उनकी जयंती पर चुनावी अभियान प्रारंभ करने के अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांधी जी द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों का स्मरण एवं विस्तृत चर्चा किया जाएगा तथा देश की आजादी के आंदोलन में अपना योगदान देने वाले तटाना भगतो का विशाल कार्यक्रम बीजूपाड़ा में सोमा टाना भगत की प्रतिमा के समक्ष किया जाएगा।

राज्य के नेताओं की चार टीम बनाई गई: सुबोधकांत सहाय

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 2 अक्टूबर से अभियान प्रारंभ होगा। राज्य के नेताओं की चार टीम बनाई गई हैं,जो पहले चरण में उन क्षेत्रों में अभियान चलाएगी जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे तथा सीट बंटवारे के पश्चात दूसरे चरण में गठबंधन उम्मीदवारों के लिए अभियान चलेगा। विधानसभा स्तर पर संवाद यात्रा हर टोला, गांव तक जाएगी। 15 अक्टूबर से जिला स्तर के नेता पंचायत में अभियान चलाएंगे इसके माध्यम से सरकार की उपलब्धियां को लोगों तक पहुंचाना है। चुनाव में जाने के लिए हमारे पास सरकार के किए हुए कार्य पूंजी के रूप में है,हमारे नीतियों में भविष्य के विकास की झलक है।आज झारखंड में बांग्लादेशी को खोजने वाले भाजपा के नेता 18 वर्षों तक राज करने के दौरान सो रहे थे,इन्हें चुनाव के समय ही ऐसे मुद्दे दिखते हैं।उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एफआईआर दर्ज हुआ है उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदेश में चौपाल लगा कर लेंगे राय: बंधु तिर्की

बंधु तिर्की ने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने हेतु पूरे प्रदेश में चौपाल लगाकर लोगों की राय ली जाएगी।इसमें यह व्यवस्था की जाएगी कि हर 6 माह में मेनिफेस्टो के सोशल ऑडिट की व्यवस्था हो। नीतिगत,आर्थिक, सामाजिक सभी पहलुओं की समीक्षा कर घोषणा पत्र के बिंदु तैयार किए जाएंगे। समिति 1 अक्टूबर को जमशेदपुर में चौपाल लगाएगी। सभी जिलों में चौपाल लगाने हेतु वरीय नेताओं की नियुक्ति की गई है जो जिला वार वहां के स्थानीय मुद्दे,राज्य स्तर के मुद्दे,जमीन के मुद्दे हो या अन्य विसंगतियां हो उस पर चर्चा करेगी और 4 अक्टूबर तक प्रदेश कार्यालय में प्रतिवेदन समर्पित करेगी, जिसे संकलित कर राष्ट्रीय नेतृत्व को समीक्षा हेतु भेजा जाएगा वहां से अनुमति मिलते ही इसे घोषित किया जाएगा। घोषणा पत्र तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर हम अपने और उनके घोषणा पत्र पर चर्चा कर इसे अमली जामा पहनाएंगे।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि 30 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में पूरे राज्य से आए हुए लोगों के बीच सरकार द्वारा किए गए कार्य, कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों का बुकलेट तैयार कर वितरित किया जाएगा ताकि जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर उन्हें जाने में आसानी हो और सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच व्यापकता के साथ प्रचारित कर सकें। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा अध्यक्ष सतीश पौल मुंजनी, सोनाल शांति,कमल ठाकुर, शांतनु मिश्रा उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *